गिरडीह, दिसम्बर 12 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने गुरुवार को मंत्री दीपिका पांडेय से रांची में जाकर मुलाकात की। उनसे मिलकर गिरिडीह जिले में पांच नए प्रखंड के गठन की मांग की। उन्होंने जमुआ प्रखंड को अनुमंडल बनाने की भी मांग की है। इस बाबत एक ज्ञापन भी मंत्री को सौंपा। धनंजय सिंह की मांग पर मंत्री ने कहा कि प्रदेश में और भी कई प्रखंड बनने की अहर्ता रखते हैं। जब सरकार निर्णय लेगी तो निश्चित रूप से गिरिडीह जिला भी इससे अछूता नहीं रहेगा। सिंह ने कहा कि जिले में नवडीहा, द्वारपहरी, अहिल्यापुर, घोड़थंबा और हीरोडीह के प्रखंड और जमुआ प्रखंड के अनुमंडल बनने से विकास को गति मिलेगी। प्रशासनिक और भौगोलिक दृष्टिकोण से भी यह जरुरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.