जौनपुर, अप्रैल 26 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद के कई इलाकों में नाली निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है। जिसे देख पालिका के ही पूर्व अध्यक्ष ने शिकायती पत्र भेजकर जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष श्यामजी गुप्ता ने 23 अप्रैल को नगर विकास मंत्री एके शर्मा को शिकायत पत्र भेजा। जिसमें उन्होंने दर्शाया कि घासमंडी चौक से भादी चुंगी दक्षिण ओर एवं जेसीज चौक से आजमगढ़ रोड दक्षिण पटरी पर नाली निर्माण का चल रहा है। नये साइड वाल बनाने के स्थान पर पुराने पर ही प्लास्टर कर सरकारी निधि का दुरुपयोग किया जा रहा है। ऐसे में गुणवत्ता के साथ पूरी तरह खिलवाड़ कर घटिया ईंट और बालू का प्रयोग किया जा रहा है। बालू और सीमेंट का अनुपात कार्य के अनुरुप नहीं है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.