चंदौली, फरवरी 5 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर बुधवार को नागेपुर और डेढ़गांवा गांव पहुंचे। वहां ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने सकलडीहा में आगनबाड़ी की सहायिका में भर्ती पर मनमानी करने का आरोप लगाया। मंत्री अनिल राजभर ने नियमानुसार भर्ती प्रक्रिया कराये जाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बाल विकास परियोजना कार्यालय की ओर से आंगनबाडी सहायिका में नियुक्ति में मनमानी करने और बगैर सूचना दिये नियुक्ति किये जाने का आरोप लगाया। मंत्री ने कहा कि नियमानुसार भर्ती होगी। इसके साथ ही सिरोहुपुर में लटकते तार को ठीक कराये जाने को लेकर समाजसेवी रतेन्द्र राजभर ने पत्रक दिया। मंत्री ने विभागीय एक्सईएन के माध्यम से समस्या दूर कराये जाने का भरोसा दिया। भाजपा नेता लोकनाथ राजभर और दयाल शरण यादव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.