नई दिल्ली, फरवरी 8 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। द्वारका जिला अदालत ने मंत्री आशीष सूद की शिकायत पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रवीण कुमार के खिलाफ पुलिस जांच के आदेश दिए हैं। सूद ने आरोप लगाया कि प्रवीण ने 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर उनके और उनके परिवार के खिलाफ झूठी, भ्रामक और मानहानिकारक सामग्री साझा की। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हरजोत सिंह औजला ने कहा कि आरोपों की प्रकृति ऐसी है, जिसकी प्रभावी जांच केवल पुलिस के जरिए संभव है। अदालत ने स्पष्ट किया कि संदेशों की उत्पत्ति की पहचान, डिजिटल कंटेंट का सत्यापन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच और सामग्री के प्रसार की जांच जरूरी है। यह मामला सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए चुनावी प्रक्रिया में गलत सूचना फैलाने से जुड़ा है, जिसका लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर...