रांची, अक्टूबर 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा राज्य कमेटी की बैठक रविवार को रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित की गई। बैठक में कहा गया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विगत विधानसभा चुनाव 2019 के पूर्व यह वादा कर सत्ता में आए थे कि महागठबंधन की सरकार बनने के तीन महीने के भीतर पारा शिक्षकों को स्थायीकरण करते हुए समान काम का समान वेतन दिया जाएगा, लेकिन अब तक मुख्यमंत्री ने अपना यह वादा पूरा नहीं किया है। अगर 30 अक्तूबर तक सरकार इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो पांच नवंबर को सूबे के नगर विकास सह उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के गिरिडीह स्थित आवास का घेराव किया जाएगा। इसमें झारखंड के तमाम सहायक अध्यापक उपस्थित रहेंगे। 15 नवंबर राज्य स्थापना दिवस पर मोहराबादी मैदान में राज्य के तमाम सहायक अध्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.