भागलपुर, अप्रैल 22 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। केंद्रीय कोयला व खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे सोमवार को बरारी स्थित महर्षि मेंहीं आश्रम कुप्पाघट पहुंचे। उन्होंने गुरुनिवास, संतमत के वर्तमान आचार्य, समाधि स्थल और ऐतिहासिक गुफा का दर्शन किया। मंत्री दुबे ने संत सतगुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और आश्रम के वर्तमान आचार्य महर्षि हरिनंदन परमहंस जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से यहां आने की इच्छा थी, जो आज पूरी हुई है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार साह और कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद थे। आश्रम के स्वामी पंकज बाबा ने बताया कि मंत्री ने विशेष रूप से आश्रम का भ्रमण किया और संतमत परंपरा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझा। मौके पर संतमत के महामंत्री दिव्यप्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.