गया, जनवरी 4 -- बांकेबाजार में रविवार को कैबिनेट मंत्री संतोष सुमन ने स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। विभिन्न गांवों से लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को समाधान करने का आश्वासन दिया। साथ ही, हम पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एकराम खान के कुंडिल मोड़ स्थित नवप्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस प्रतिष्ठान के संचालक एकराम खान ने कहा कि ग्राहकों को इस प्रतिष्ठान में सभी तरह के अच्छे एवं ब्रांडेड कंपनी के इलेक्ट्रिक बाइक ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगे। मौके पर एकराम खान, अजमत खान, नरेश गुप्ता, संजय दास, कमलेश चंद्रवंशी, रूबी देवी, मुसाफिर पासवान, फकरुल बारी खान, दिलीप पासवान, अशरफ अली फातमी, अक्षय चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.