संवाददाता, जुलाई 15 -- उत्तर प्रदेश सरकार की ग्राम्य विकास राज्यमंत्री और देवरिया जिले की सलेमपुर सीट से विधायक विजय लक्ष्मी गौतम के बारे में सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार किया गया है। इसे संज्ञान में लेते हुए कोतवाली पुलिस ने मामले में अज्ञात पर आईटी एक्ट व मानहानि का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। सलेमपुर कोतवाली पुलिस इस मामले में साइबर सेल का सहयोग ले रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रही है। देवरिया शहर के राघव नगर निवासी और भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने सलेमपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें आरोप लगाया है कि ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के बारे में दुष्प्रचार करते हुए सोशल मीडिया पर रविवार की सुबह सलेमपुर गैंग्स नाम की आईडी से पोस्ट किया गया है। पोस्ट मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.