चाईबासा, अगस्त 17 -- चाईबासा। झारखंड राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के आकस्मिक निधन से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक जगत से जुड़े तमाम लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पार्टी की ओर से कहा गया कहा कि श्री सोरेन का निधन झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए अपूरणीय क्षति है। जिसकी भरपाई किया जाना असंभव है। शोक व्यक्त करने वालों में जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, जिला सचिव राहुल आदित्य, जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी, जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार प्रधान, इकबाल अहमद, प्रेम मुंडरी, अभिषेक सिंकू, राहुल तिवारी, मूचिया हसदा आदि शामिल हैं। प.सिंहभूम जिला के कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने भी गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मंत्री रामदास सोरेन ने शिक्षा विभाग में जो कार्य किए, वे सराहनीय है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.