सहरसा, अप्रैल 27 -- सोनवर्षा राज। स्थानीय जदयू विधायक सह मद्य निषेध व उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा की 87 वर्षीय धर्मपरायण रसुआ देवी का शनिवार की अहले सुबह हृदयाघात से निधन हो गया। उनके निधन निधन पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष जय कुमार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष मनिष कुमार, पूर्व मुखिया संजीव कुमार सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष शिवेन्द्र नारायण सिंह, नर्भिय कुमार सिंह, मुखिया प्रवेन्द्र कुमार सिंह कुमकुम, ने गहरी शोक संवेदना प्रकट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...