बोकारो, जनवरी 12 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सोमवार को मुरुबन्दा स्थित अपने आवास पर गोमिया विधानसभा क्षेत्र से आये कई लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने अपनी निजी समस्याओं के साथ-साथ क्षेत्र की विभिन्न आवश्यकताओं और विकास से संबंधित मुद्दों से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री ने ध्यानपूर्वक उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को सुना और प्रत्येक विषय पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मंत्री ने सभी समस्याओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिक्षकों ने सौपा मांगपत्र: मुरुबंदा आवास में टेट पास सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा, झारखंड प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से भेंट कर एक मांगपत्र सौंपा और...