बोकारो, अगस्त 20 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गोमिया विधानसभा क्षेत्र से आए कई लोगों ने बुधवार को उनके आवास पर मुलाकात की। गोमिया विधानसभा क्षेत्र के गोमिया, पेटरवार और कसमार प्रखंड क्षेत्रों के विभिन्न गांवों से मंत्री से मिलने आए लोगों ने अपनी और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और समस्याओं को समाधान करने की बात कही। इस दौरान मंत्री ने एक-एक कर सभी की बातों को विस्तारपूर्वक सुना और तत्काल संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने के दिशा निर्देश दिए। मौके पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि जनता की हर परेशानी का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता के विश्वास पर खरा उतरने और उनकी आकांक्षाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.