मेरठ, जनवरी 9 -- मेरठ। सरधना के कपसाड़ गांव में मां की हत्या के बाद बेटी के अपहरण की घटना को लेकर प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने विकास भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अपराधी कोई भी हो इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। बहन ,बेटियों से किसी प्रकार किसी प्रकार की कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बैठक में मौजूद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से सरधना की घटना के मामले में हर बिंदु की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था के मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और पुलिस को सभी बिंदुओं की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...