रुद्रपुर, जून 23 -- सितारगंज। तुर्कातिसौर में सड़क हादसे में हुई पिता-पुत्र की मौत पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शोक जताया। रविवार की देर सायं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा जसवंत सिंह के घर पहुंचे। उन्होंने जसवंत सिंह व उनके पुत्र रामनिवास के निधन पर शोक जताते हुए परिजनों को सांत्वना दी। परिजनों को हर सम्भव सहायता का भरोसा दिया। इधर बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मारने के आरोप में रोडवेज बस चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को राम रविन्द्र सिंह राणा पुत्र दशरथ राना निवासी ग्राम तुर्कातिसौर ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि 20 जून की दोपहर में सितारगंज-खटीमा हाइवे स्थित बघौरी को जाने वाली पुलिया में रोडवेज बस चालक ने बाइक को टक्कर मार दी थी। बाइक में सवार उसके चचेरे भाई रामनिवास व चाचा जसवंत सिंह की मौत हो गयी थी। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.