रुद्रपुर, सितम्बर 30 -- शक्तिफार्म। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने गांव अरविंदनगर स्थित काशी कृष्ण नित्यानंद सेवाश्रम समिति को 10 लाख रुपये का चेक भेंट किया। उन्होंने कहा कि उम्मीद है इन रुपयों की समाज की बेहतरी के लिए खर्च किया जाएगा। सेवाश्रम समिति ने कैबिनेट मंत्री से विद्यालय के विकास व सामाजिक कार्यों के लिए आर्थिक सहायता की मांग की थी। मंगलवार को मंत्री ने समिति पदाधिकारियों को 10 लाख रुपये का चेक भेंट किया। वहीं, मंत्री ने कहा कि लोग कहते हैं कि उन्होंने गांव अरविंदनगर को गोद लिया है पर हकीकत यह है कि शक्तिफार्म और सितारगंज की जनता ने उन्हें व उनके परिवार को गोद लिया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता विजय बहुगुणा का सपना है कि सितारगंज को आगे बढ़ाया जाए। इसे उत्तराखंड की टॉप तीन विस क्षेत्र में बनाई जाए, लेकिन इन सपनों को पूरा करने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.