पूर्णिया, नवम्बर 20 -- पूर्णिया। बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप जायसवाल को मंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। बिनोद कुमार मंडल ने बताया कि डॉक्टर दिलीप जायसवाल को मंत्री बनाए जाने पर सीमांचल में कार्यकर्ताओं को जोश देखने को मिल रहा है। सीमांचल से दो-दो मंत्री होने से पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया जिला के लोगों को लाभ मिलेगा। क्षेत्र का विकास और तेज गति से होगा। जोगेश्वर सिंह,बिनोद कुमार मंडल, संजीव कुमार सिंह,प्रोफेसर कमल किशोर सिंह, किशोर जयसवाल,संजय चौधरी,चंद्रदीप पोद्दार,कुंदन कुणाल, अविनाश राय,पिंटू चौधरी,विजय कुमार आदि ने खुशी जाहिर की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...