ललितपुर, फरवरी 9 -- । 26 जनवरी की देर रात्रि राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ के पुत्र नरेश पंथ के वाहन की चपेट में आकर घायल बरखेरा ग्राम निवासी एक और ग्रामीण ने बीती देर रात मेडिकल कालेज झांसी में दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य व्यक्ति मेडिकल कालेज में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। धाना जाखलौन क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत बरखेरा के पास 26 जनवरी सोमवार देर रात्रि जाखलौन से ललितपुर की ओर लौट रहे राज्यमंत्री के पुत्र नरेश पंथ के चार पहिया वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार 21 वर्षीय शिवेंद्र पुत्र राजेंद्र यादव, 48 शंकर पुत्र इमरत सिंह यादव, 20 वर्षीय अनुज पुत्र रतीराम निवासीगण बरखेरा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ग्रामीणों ने घायल तीनों व्यक्तियों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया था। यहां चिकित्सकों ने शिवेंद्र को मृत घोषित कर दिया था। वहीं...