भभुआ, जनवरी 19 -- लोहरा पथ और इशापुर पथ के निर्माण होने से विकास को मिलेगी गति आवागमन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा (पेज तीन) चैनपुर, एक संवाददाता। स्थानीय विधायक व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान ने 3.30 करोड़ रुपए से बनने वाली दो सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया। मंत्री ने बताया कि चैनपुर प्रखंड के लोहरा पथ और इशापुर पथ के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इन सड़कों के निर्माण होने से क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। किसान अपनी उपज बाजार में आसानी से पहुंचा सकेंगे। खेतीबारी के लिए खेतों तक बीज, खाद, ट्रैक्टर ले जा सकेंगे। मंत्री ने कहा कि अच्छी सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास का रीढ़ होती हैं। इन सड़कों के बन जाने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्क...