लखनऊ, दिसम्बर 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता 63 वें होमगार्ड्स स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने होमगार्ड्स मुख्यालय का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि तैयारियों में किसी भी तरह की कमी न रहे। स्थापना दिवस का कार्यक्रम समयबद्ध व मानक के अनुरूप हों। स्थापना दिवस कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं में विशेष सतर्कता बरती जाए। जवानों के प्रशिक्षण व अभ्यास पर विशेष ध्यान दिया जाए। मंत्री के साथ प्रमुख सचिव, होमगार्ड्स राजेश सिंह व डीजी होमगार्ड्स एमके बसाल भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.