रांची, जनवरी 30 -- चान्हो, प्रतिनिधि। शहीद वीर बुधू भगत इंटर कॉलेज चान्हो में शासी निकाय की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में राज्य की कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी मौजूद थीं। इस दौरान कॉलेज के शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, कॉलेज की आधारभूत संरचना आदि को लेकर चर्चा हुई। साथ ही विद्यार्थियों को किस प्रकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले इसको लेकर कृषि मंत्री द्वारा कॉलेज के शिक्षकों सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान कॉलेज के आय-व्यय और शिक्षकों के वेतन आदि पर विमर्श हुआ। मौके पर बीडीओ, सीओ, बीईईओ सहित कॉलेज के शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारी मौजूद थे। विनय कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक कॉलेज के आय-व्यय की जांच के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी। साथ ही सभी शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाण पत...