भभुआ, जनवरी 5 -- भगवानपुर प्रखंड के रामगढ़, टोड़ी एवं धरचोली के पीड़ितों को दिया लाभ नदी, नहर और कुआं में डूबने से हो गई थी मौत, आपदा से मिली राशि (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह चैनपुर विधायक मो. जमा खान सोमवार को ने आपदा प्रबंधन से प्राप्त चार-चार लाख रुपए का चेक भगवानपुर प्रखंड के रामगढ़, टोड़ी एवं धरचोली गांव के पीड़ित परिवार और आश्रितों को दिया। उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में बिहार सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। मंत्री जी ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में सरकार की प्राथमिकता पीड़ित परिवार को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है। धरचोली के 45 वर्षीय दामोदर बिंद की मौत 23 अक्टूबर को नहर में डूबने से हो गई थी। मृतक की पत्नी शनिचरी देवी को चार लाख...