दरभंगा, जुलाई 15 -- दरभंगा। लहेरियासराय के केएम टैंक स्थित धनेश्वरनाथ मंदिर में सूबे के नगर विकास व आवास विभाग के मंत्री जीवेश कुमार ने जलाभिषेक किया। उन्होंने राज्य में शांति और सौहार्द्र की कामना की। मंत्री ने कहा कि सावन की पहली सोमवारी के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उनके साथ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र झा भी थे। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालु जुटने लगे थे। हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भक्तों ने जलाभिषेक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...