मुजफ्फरपुर, मई 31 -- सकरा। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री डॉ. राजभूषण निषाद ने कहा कि पीएम मोदी की कल्याणकारी योजनाएं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। साथ ही कार्यकर्ताओं से बूथ सशक्तीकरण पर बल देने का आह्वान किया। वे मिश्रौलिया पंचायत में शनिवार को भाजपा सकरा पूर्वी मंडल कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर अध्यक्ष सतीश पासवान, नगर मंडल अध्यक्ष डॉ. अशोक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष फेकू राम, अंजना कुशवाहा, सकरा सांसद प्रतिनिधि कपिलेश्वर प्रसाद, किशन चौधरी, अर्जुन राम, सचिन राम, अर्जुन कुमार, चंदन बाबू शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...