प्रयागराज, अगस्त 3 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने रविवार को बाढ़ की चपेट में आए मोहल्लों को देखा। राहत शिविरों में बाढ़ पीड़ितों से मिले। मंत्री ने शिविरों में खानपान के अलावा अन्य सुविधाओं के बारे में पीड़ितों से जानकारी प्राप्त की। मंत्री सबसे पहले बक्शी बांध पहुंचे और वहां मोटर बोट पर निरीक्षण के लिए निकले। मंत्री ने दारागंज, बघाड़ा, सलोरी, गोविंदपुर सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद मंत्री एनलगंज स्थित ऐनी बेसेंट स्कूल में गए जहां छोटा बघाड़ा के बाढ़ पीड़ित प्रवास कर रहे हैं। जिलाधिकारी मनीष वर्मा के साथ मंत्री ने शिविर में आधा दर्जन लोगों से खानपान के अलावा अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। खासकर बच्चों क...