बिहारशरीफ, जुलाई 25 -- फोटो : डॉ. सुनील-बिहारशरीफ के डाक्टर्स कॉलोनी में शुक्रवार को नाला का उद्घाटन करते मंत्री डॉ. सुनील कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के वार्ड संख्या 30, डाक्टर्स कॉलोनी में शुक्रवार को वन, पर्यावरण मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने 17.85 लाख रुपये की लागत से निर्मित ढक्कन समेत नाला निर्माण का उद्घाटन किया। विधायक मद से डॉक्टर्स कॉलोनी में इसका निर्माण कराया गया है। इससे कॉलोनी में जलजमाव की बड़ी समस्या दूर हो गयी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं। क्षेत्र में लोगों की समस्याएं दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता है। बिहार में हो रहे विकास कार्यों को देखकर विपक्षियों की बोलती बंद हो गयी है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। बि...