दरभंगा, सितम्बर 1 -- हनुमाननगर। असली मुखिया घर में रहती है और नकली मुखिया काम कर रहा है। महिला सशक्तीकरण पर सरकार का काफी ध्यान है, फिर भी ऐसी स्थिति है। ये बातें प्रखंड के रुपौली गांव में रविवार को आयोजित जीविका दीदी सम्मान समारोह में सूबे के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कही। शशिकांत साह की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री मदन सहनी ने जीविका दीदियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों का यह सम्मान केवल वोट के लिए नहीं बल्कि सामाजिक उत्थान में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया जा रहा है। उनका सम्मान दो वर्ष पूर्व ही किया जाना चाहिए था। अब उन्हें प्रतिवर्ष सम्मानित किया जायेगा। राज्य सरकार ने महिला उद्यमी योजना के तहत महिलाओं के उत्थान के लिए उद्योग लगाने के लिए 10 लाख रुपये देने का निर्णय लिया है। मौके पर मंत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.