दरभंगा, दिसम्बर 31 -- दरभंगा। समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। मंत्री मदन सहनी ने लहेरियासराय स्थित शनि मंदिर, कुष्ठ कॉलोनी, एकभिंडा एवं कुष्ठ कॉलोनी, रहमगंज में जरूरतमंदों के बीच लगभग 800 कम्बलों का वितरण किया। उधर, स्थानीय प्रेक्षागृह में कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 150 दिव्यांगों के बीच कंबल वितरण किया गया। शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए राहत कार्यों में तेजी लाई गई है। सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक शशि कुमार ने बताया कि जिले में 5,171 कम्बलों का क्रय कर जिले के विभिन्न अनुमंडलों एवं प्रखंडों में गरीब लोगों के बीच वितरण के लिए आवंटित कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.