सीतामढ़ी, मई 9 -- सीतामढ़ी। कलेक्ट्रेट के विमर्श कक्ष में प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने अधिकारियों के साथ ग्रामीण कार्य विभाग से संबंधित बैठक कर योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। जिले में ग्रामीण सड़कों के निर्माण, मरम्मत, नाली एवं पुल-पुलियों से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मंत्री ने कहा कि विकास योजनाओं में लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए। यह भी कहा कि योजना के क्रियान्वयन में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और कार्य स्थल पर आवश्यक सूचना पट्ट, कार्य स्थल की स्वच्छता एवं सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.