फरीदाबाद, मई 9 -- फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गुरुवार को फरीदाबाद के पाली क्रेशर जोन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने पत्थर से भरे वाहनों का वजन जांचा और एक क्रेशर के दस्तवाजे भी देखें। इस अचानक दौरे का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में खनन संबंधी गतिविधियों की वास्तविक स्थिति की जांच करना और राज्य सरकार को संभावित राजस्व हानि से बचाना था। मंत्री ने कहा कि कुछ समय से शिकायतें मिल रही थीं कि राजस्थान से आने वाले भारी वाहनों में निर्धारित वजन से अधिक पत्थर लोड कर हरियाणा के क्रेशर जोन में उतारा जा रहा है, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो सकता है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा निर्धारित वजन (वाहन लोडिंग सीमा) 55 टन है। यदि कोई इससे अधिक पत्थर लोड करता है तो 4 से 5 लाख रुपये तक का चालान काटा जाता है। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.