देहरादून, दिसम्बर 15 -- सामाजिक सांस्कृतिक संस्था डांडी कांठी क्लब की वार्षिक स्मारिका दृढ़ संकल्प का विमोचन सोमवार को वन मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने शासकीय आवास यमुना कालोनी में किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने क्लब के कार्यों की सराहना की। क्लब अध्यक्ष विजय भूषण उनियाल बताया कि स्मारिका में क्लब के सांस्कृतिक सामाजिक कार्यों से जुड़ी गतिविधि, लोक संस्कृति के सरोकारों को प्रकाशित किया गया है। इस अवसर पर प्रीतम सिंह रावत, शेर सिंह नेगी, नरेश रावत, सुनील सजवाण, प्रमोद नौटियाल, सरोप सिंह, ममता भट्ट, गब्बर राणा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...