रांची, दिसम्बर 7 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड तंजीम का केंद्रीय कार्यालय रविवार को मेन रोड स्थित गैलेक्सी कॉम्प्लेक्स में खुला। उद्घाटन अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाफिजुल हसन ने किया। अपने संबोधित में उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए झारखंड तंजीम आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। संगठन हमेशा से जनसेवा में सक्रिय रहा है। झारखंड तंजीम वर्षों से सामाजिक सरोकारों, गरीबों की मदद और कल्याणकारी गतिविधियों से जुड़ी रही है, तथा नए कार्यालय के माध्यम से इन सेवाओं का दायरा और व्यापक होगा। वहीं, केंद्रीय अध्यक्ष शमशेर आलम ने संगठन के बारे में बताया कि संगठन लगभग 25 वर्षों से गरीब, जरूरतमंद, पिछड़े वर्गों और वंचित लोगों की समस्याओं को उठाता आ रहा है। विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने तथा सामाजिक सहाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.