प्रयागराज, जून 28 -- प्रयागराज। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन) राकेश कुमार राठौर गुरुजी ने शुक्रवार रात प्रयागराज में भाजपा के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओ और नगर निगम के अधिकारियों से मुलाकात की। राज्यमंत्री मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन के बाद रात में सर्किट हाउस आए। रात में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद नगर निगम के अधिकारी भी मंत्री से मिले। मंत्री ने सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम किया। मंत्री शनिवार सुबह सर्किट हाउस से अकबरपुर के लिए कार से रवाना हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...