प्रयागराज, जनवरी 30 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने शुक्रवार को इलाहाबाद दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथ क्षेत्रों का भ्रमण कर बूथ समितियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नए मतदाताओं को जोड़ने और त्रुटि सुधार के प्रयासों की समीक्षा की। मंत्री नंदी ने बताया कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नवयुवकों और छूटे हुए पात्र मतदाताओं से फॉर्म-6 भरवाए जा रहे हैं, जबकि मृतक या अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 तथा संशोधन को फॉर्म-8 भरे जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.