प्रयागराज, मार्च 17 -- प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने रविवार को शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के नैनी मंडल में महेवा, गंगोत्रीनगर, एडीए कॉलोनी रामलीला पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। मंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों, सेक्टर संयोजकों, बूथ अध्यक्षों, पन्ना प्रमुखों एवं स्थानीय लोगों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंत्री नंदी ने कहा कि शहर ही मेरा परिवार है। परिवार के साथ रंगपर्व की खुशियां मनाना बहुत सुखद है। अनिल केसरवानी, किशोरी लाल जायसवाल, सुमित वैश्य, राघवेंद्र मिश्रा, रणविजय सिंह, मंडल अध्यक्ष रजत दुबे, दिलीप केसरवानी, प्रेम नारायण भारतीय, विनोद दुबे, धर्मेंद्र भारतीय, मनोज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.