दुमका, फरवरी 15 -- दुमका। ग्रामीण विकास मंत्री सह गोड्डा के महागामा विधायक दीपिका सिंह पांडेय की एमपी-एमएलए विशेष अदालत में शनिवार को पेश हुई। पेशी एमपी-एमएलए विशेष न्यायाधीश सह एसडीजेएम मोहित चौधरी के न्यायालय में हुई। केस में गवाहों का बयान दर्ज हुआ। अगली तिथि 1 मार्च को निर्धारित है। सभी गवाहों ने घटना का समर्थन किया। इस केस में अभियोजन पक्ष द्वारा अब तक 12 गवाहों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है। जिसमें अधिकांश गवाहों ने घटना का समर्थन किया है। 1 मार्च को सफाई साक्ष्य होना है। बता दें कि यह मामला वर्ष 2017 का है। जहां क्षेत्र भ्रमण के दौरान महागामा में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति के घायल होने के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया था। इस दौरान कांग्रेस के तत्कालीन जिला अध्यक्ष के रूप में दीपिका पांडेय सिंह घटनास्थल पर पहुंची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.