मेरठ, दिसम्बर 26 -- जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक के हस्तिनापुर से तीसरी बार चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा ने राजनीति गर्मा दी है। वहीं, पूर्व विधायक गोपाल काली ने हस्तिनापुर को श्रापित भूमि कहने पर आपत्ति दर्ज की है। दूसरी ओर, हस्तिनापुर से भाजपा के दावेदारों की बांछें खिल गई हैं। मंत्री दिनेश खटीक का कहना है कि उनके मन में जो बातें थी वह कह दी। आगे पार्टी का जो भी आदेश होगा वह स्वीकार होगा। बुधवार को खरखौदा के एक स्कूल के कार्यक्रम के दौरान जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने संबोधन में कहा था कि हस्तिनापुर श्रापित भूमि है। वह दो-दो बार विधायक व मंत्री बने। अब तीसरी बार हस्तिनापुर से चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। सोशल मीडिया में दिनेश खटीक का संबोधन वायरल होने के बाद से हस्तिनापुर को लेकर राजनीति गर्माने लगी। श्रापित बताकर भावनाओं को ठेस पहुंच...