देवरिया, जनवरी 22 -- यूपी के देवरिया में मंगलवार को दौरे पर आए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का स्वागत करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनका पैर छूकर आशीर्वाद लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना के बाद राजनीति और प्रशासकीय मर्यादा पर बहस तेज हो गई है। विपक्ष ने इसे लेकर शासन प्रशासन पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। मंत्री दयाशंकर सिंह बलिया से देवरिया के लार थाना क्षेत्र के रोपन छपरा गांव में आयोजित स्व. भद्रसेन सिंह की पुण्यतिथि कार्यक्रम में जा रहे थे। इस दौरान भागलपुर पुल के समीप काफिला रुका, जहां मौजूद एआरटीओ आशुतोष कुमार शुक्ल और जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) सुशील कुमार सिंह ने पहले गुलदस्ता भेंट किया और फिर श्रद्धा से पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उसी समय कुछ भाजपा कार्यकर्ता भी मंत्री का आशीर्वाद लेते दिखे। सोशल मीडिया ...