देहरादून, दिसम्बर 19 -- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 24 दिसंबर तक शौचालयों की दशा सुधारी जाए। उन्होंने शौचालय में बिजली पानी व सफाई की समुचित व्यवस्था करने की बात कही। शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में शहर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने व विंटर लाइन कार्निवाल के आयोजन पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बैठक ली। उन्होंने कार्निवाल के ब्रोसर का संज्ञान लिया। मंत्री गणेश जोशी के समक्ष शहर के शौचालयों की दुर्दशा का मामला उठाया गया जिसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर हाल में 24 तक शौचालयों की दशा सुधारी जाए। कहा कि आधुनिक शौचालय के निर्माण के साथ ही शहर के विभिन्न हिस्सों में कार्निवाल के दौरान सचल स्वच्छ शौचालयों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कार्निवाल पर कहा कि इस बार के कार्निवाल में एक दो बड़े कार्यक्रमों को छोड़ कर सभी उत्तराख...