पटना, सितम्बर 20 -- नगर विकास मंत्री जिवेश कुमार ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को उनके द्वारा नकली दवा के उत्पादन व बिक्री के आरोप को लेकर कानूनी नोटिस भेजा है। इसमें उन्होंने कहा है कि 15 दिनों में तेजस्वी यादव सार्वजनिक रूप से क्षमायाचना करें, अन्यथा उनके विरुद्ध मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। नोटिस कथित तौर पर झूठे, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक बयानों और न्यायिक कार्यवाही को गलत तरीके से प्रस्तुत करने के आधार पर भेजा गया है। अपने वकील के माध्यम से भेजे गए नोटिस में मंत्री ने कहा है कि मामला सिप्रोफ्लाक्सेसिन दवा के उत्पादन और विपणन से जुड़ा है। इस प्रकरण में न्यायिक कार्रवाई से गुजर चुके मेरे मुवक्किल को और सत्र न्यायाधीश द्वारा मुझे राहत भी मिल चुकी है। इसके बावजूद तेजस्वी यादव ने उनके विरुद्ध नकली दवा के उत्पादन-बिक्री का आरोप लगाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.