भदोही, दिसम्बर 9 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिला मुख्यालय सभागार में मंगलवार की देर शाम नगर विकास एवं ऊर्जा/प्रभारी मंत्री एके शर्मा ने बैठक की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करके अधिकारियों के साथ की समीक्षा किया। इसके पूर्व मीडिया से वार्ता में पूर्व सीएम एवं सपा मुखिया पर हमला बोला। कहा कि वह फिर से प्रदेश में मुगलकाल लाना चाहते हैं। अफसरों को आदेश दिया कि गांवों में बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से करें। खाद्य, बीज की उपलब्धता की जानकारी जनप्रतिनिधियों से ली। खाद्य, बीज, डीएपी, यूरिया उपलब्ध होने का दावा अफसरों ने किया। धान के क्रय की समीक्षा के दौरान डिप्टी आरएमओ बताया कि जनपद में 37 धान क्रय केन्द्र बनाए गया है। जिसमें 37 सौ एमटी खरीद की जा चुकी है। ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे ने ज्ञानपुर, नथईपुर, अकोढ़ा मार्ग सात मीटर चौडीकरण मार्ग कार...