प्रयागराज, मई 15 -- मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के बयान से भड़की समाजवादी पार्टी महिला सभा की महानगर इकाई ने 'शर्म करो यात्रा निकाली। गुरुवार दोपहर सिविल लाइंस में पत्थर गिराजाघर से सुभाष चौराहा तक यात्रा निकालकर मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। मंत्री को सरकार से बर्खास्त करने की मांग की। यात्रा के बाद सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष मंजू यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री ने कर्नल सोफिया ही नहीं, देश की हर नारी और सेना को अपमानित किया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री इस तरह की बयानबाजी के लिए प्रसिद्ध हैं। इससे पहले भी मंत्री ने एक अभिनेत्री के खिलाफ बयान दिया था। सपा की महिला इकाई ने मंत्री को प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। मार्च के बाद सपा की महिला सदस्यों की ओर से सिविल लाइंस थाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.