बहराइच, मई 15 -- बहराइच,संवाददाता। आपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाली कर्नल सूफिया कुरैशी पर मध्यप्रदेश के मंत्री के विवादित टिप्पणी पर राजनीतिक दलों में उबाल है। सपा व कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर गुरुवार को प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौपा है। जिसमें मंत्री पर कानूनी कार्रवाई के साथ मंत्री पद से हटाने की मांग की गई है। सपा व कांग्रेस का कहना है कि ऐसे बयान देने वाले को भाजपा सरकार में मंत्री का पद मिला है। कांग्रेस शहर अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने मध्य प्रदेश के मंत्री के बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। नेताओं ने कहा कि भाजपा मंत्री विजय शाह के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकवादियों के ठिकाने को नष्ट करने वाली जांबाज शेरनी कर्नल सोफिया कुरैशी को अपमानित किया गया है। कर्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.