सहरसा, अप्रैल 28 -- पतरघट। मद्यनिषेध उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सह क्षेत्रीय विधायक रत्नेश सादा की 87 वर्षीय धर्मपरायण माता रसवा देवी का शनिवार को हृदयगति रुकने से निधन हुआ। उनके निधन पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार साह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रूद्रानंद, विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह, पूर्व जिप सदस्य अंजनी कुमार सिंह, पूर्व जिप सदस्य इन्द्रभूषण सिंह इन्दु, चन्द्रकिशोर यादव, पंकज सिंह, विकास कुमार, संतोष सिंह, घनश्याम झा, राघव सिंह, अवलेन्द्र झा, गोविंद सादा, रामकृष्ण यादव, सुनील यादव, पैक्स अध्यक्ष शेखर यादव, शैलेन्द्र यादव, शिवु सादा, बिजय यादव, राजो मेहता, सत्येन्द्र सिंह गोपाल सहित कई ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...