लखनऊ, सितम्बर 24 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बुधवार को मेदांता अस्पताल में भर्ती पंचायती राज मंत्री व सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को देखने पहुंचे। उनके स्वास्थ्य का हाल लिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने राजभर के बेटे के बच्चों को गोद में लेकर दुलार किया। सीएम ने मेदांता मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर और इलाज कर रहे डॉक्टरों से बातचीत कर उनके सेहत की जानकारी ली। शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। रविवार को तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच में माइनर स्ट्रोक निकला था। अब उनकी सेहत में सुधार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.