विकासनगर, फरवरी 22 -- उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के बैनर तले राज्य आंदोलनकारियों ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर उत्तराखंड के मूल निवासियों के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। राज्य आंदोलनकारियों का आरोप है कि मंत्री लगातार पहाड़ियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। आंदोलनकारियों ने मंत्री को सरकार से बर्खास्त करने की मांग की है। सत्येंद्र चौक पर प्रदर्शन के दौरान राज्य आंदोलनकारी अमित पंवार ने कहा कि राज्य सरकार में जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री की मानसिकता पहाड़ और उत्तराखंड के मूल निवासियों को लेकर दुर्भावनापूर्ण है। उन्होंने कहा कि मंत्री ऋषिकेश से विधायक हैं, जहां बहुसंख्यक आबादी पहाड़ मूल की है। जिन लोगों ने उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.