सहारनपुर, जुलाई 22 -- नागल/गागलहेड़ी। सोमवार को भारी बारिश के बीच जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं के साथ गागलहेड़ी में शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सुबह से ही कार्यकर्ता सावन के दूसरे सोमवार को यादगार बनाने की तैयारियों में जुट गए थे। इस बीच पहुंचे राज्य मंत्री जसवंत सैनी, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, शहर विधायक राजीव गुम्बर, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, महीपाल वाल्मीकि आदि ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा की। जबकि रविवार देर शाम लोक निर्माण मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान पाल्ली कालड़ा, राजपाल जुड्डा, मण्डल अध्यक्ष बिजेंद्र धीमान, ग्राम प्रधान फरमान मलिक, अरुण यादव, राजेश जोहरी, लोकेश यादव, सुलेश्वर कश्यप, विनीत गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, आयुष गुप्ता आदि रहे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.