नई दिल्ली, फरवरी 10 -- आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने जनकपुरी में गड्ढे में गिरकर जान गंवाने वाले कमल ध्यानी के परिजनों से उनके निवास पर मुलाकात की और सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भारद्वाज ने कहा कि कमल के पिता की एक ही मांग है कि उनके बेटे की मौत सरकार और पुलिस की लापरवाही के कारण हुई है। उन्होंने मंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जब गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग नहीं थी, तो मंत्रियों ने झूठ क्यों बोला कि वहां सुरक्षा के इंतजाम थे? उन्हें इस पर शर्म आनी चाहिए।पुलिस पर एफआईआर दर्ज ना करने का आरोप सौरभ भारद्वाज ने मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी कड़े सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार न्याय के लिए छह अलग-अलग थानों के चक्कर काट चुका है, लेकिन ...