हरदोई, जनवरी 2 -- मल्लावां। विधायक आशीष सिंह 'आशू' ने अपने स्वर्गीय पिता शिवराज सिंह की सातवीं पुण्यतिथि एवं भाई स्व. डॉ.आलोक सिंह 'नीलू' की पुण्यस्मृति में स्वास्थ्य शिविर, निःशुल्क बीज वितरण, निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन, ट्राई साइकिल वितरण सहित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व मंत्रियों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान किया। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधायक की मा विमला देवी के साथ शुभारंभ किया। विधायक आशीष सिंह 'आशू' ने उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। विधायक की माता विमला देवी ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कस्बे के जूनियर हाईस्कूल मैदान में शुक्रवार को दिव्य आलोक सेवा फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में स्व...