मुरादाबाद, दिसम्बर 30 -- अगले महीने होने वाले प्रदेश कैबिनेट के विस्तार को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। मंत्रिमंडल के विस्तार में मुरादाबाद मंडल को लालबत्ती का तोहफा मिलना तय है। कौन मंत्री बनेगा इसको लेकर अटकलों का दौर चल रहा है। कुछ विधायकों ने अपनी उच्च स्तरीय पैरवी भी शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पद से हटे भूपेंद्र चौधरी के मंत्री बनने की चर्चा सबसे जोरों पर है। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों की झलक मंत्रिमंडल विस्तार में दिखना तय है। अभी से गुणाभाग लगाया जाने लगा है कि कौन कहां से मंत्री पद पा सकता है। जातीय समीकरणों के लिहाज से भी योगी कैबिनेट में संतुलन दिखेगा। मुरादाबाद मंडल से वर्तमान में चंदौसी से विधायक चुनी गईं गुलाब देवी माध्यमिक शिक्षा विभाग की मंत्री हैं। वहीं रामपुर जिले से विधायक बल्देव औलख कृषि राज्य मंत्री हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.