सहारनपुर, फरवरी 13 -- राजकीय मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की चिकित्सक टीम ने मंडोरा स्थित अपर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उन्हें पेट के कीड़ों से बचाव की दवा वितरित की। डिवर्मिंग कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस जागरूकता अभियान का संचालन विभाग के अर्बन हेल्थ सेंटर एवं विद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों को कृमि संक्रमण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।चिकित्सकों ने बच्चों को कृमि संक्रमण के प्रमुख लक्षण, इससे होने वाली संभावित गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं तथा समय पर दवा सेवन के महत्व के बारे में समझाया। साथ ही उन्हें नियमित रूप से डिवर्मिंग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. अमित मोहन एवं डॉ. गगन गर्ग ने बताया कि अर्बन हेल्थ सेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.